बहादुरगढ़स्वास्थ्य

डीएवी स्कूल में हर्षोल्लास से मना आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

​बहादुरगढ़ | डीएवी स्कूल में आर्य समाज सेक्टर-6 का 23वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी कैप्टन मान सिंह दलाल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के वेद प्रचार मंडल के प्रदेश अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद रहे। वहीं विशेष अतिथियों में चेयरपर्सन सरोज राठी, समाज सेवी एवं उद्योगपति पवन जैन, कन्या गुरुकुल लोवा कलां की अधिष्ठाता बहन डॉ. राजन मान, आत्म शुद्धि आश्रम बहादुरगढ़ के अधिष्ठाता आचार्य विक्रम देव, रामबीर छिक्कारा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कन्या गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों प्रीति, अनु, प्रतिभा व कीर्ति आर्या ने अनेक सांस्कृतिक व भक्ति गीत प्रस्तुत किए। समारोह में आर्य राजेश राठी, आर्य जयपाल दहिया, बिजेंद्र खोखर, सतबीर राठी, मास्टर सतपाल दहिया, मास्टर रामचंद्र रुहिल आर्य समाज बादली, आर्य सेवा सिंह, जयपाल जेई, आर्य सहदेव, आर्य समाज खेड़ी आसरा से आर्य खेमचंद आर्य सेवा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button