Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने जनसुविधा केंद्र सूरजपुर का किया निरीक्षण, आमजन को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

गौतमबुद्धनगर, 18 नवंबर 2026: जनसामान्य को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं सुविधाजनक ढंग से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने आज सूरजपुर स्थित जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर आम जनमानस को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर आने वाले जनसामान्य की सुविधा, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल तथा विभिन्न सेवाओं के संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जनसुविधा केंद्र आमजन और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण संपर्क माध्यम हैं, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को सहज एवं बेहतर अनुभव मिलना चाहिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि केंद्र पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित रखी जाएं तथा आमजन को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, निरीक्षण के दौरान जनसुविधा केंद्र परिसर में पर्याप्त रोशनी न होने के दृष्टिगत प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button