बहादुरगढ़हरियाणा

विश्व बाल दिवस मनाया

बहादुरगढ़: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में विश्व बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हाउस-वाइज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों—ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर, आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप सामवेद सदन ने प्रथम स्थान, अथर्ववेद सदन ने द्वितीय स्थान तथा ऋग्वेद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विजेता सदनों को प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विश्व बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सहयोग, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की निर्देशिका महोदया विजय लक्ष्मी एवं चेयरमैन डॉ. अशोक शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को विश्व बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा उनकी प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button