यादगार पल

बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार उत्तम सिंह जी से मेरा परिचय आदरणीय मनोज जी ने मेरे मुंबई प्रवास के दौरान फोन पर ही कराया था। उनकी फिल्म के लिए लिखे मेरे एक गीत से वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत उत्तम जी को फोन मिला कर मेरे मुंबई में होने तथा मेरे लिखे गीत के बारे में बताया। इसपर उत्तम जी ने मुझसे बात करने की इच्छा व्यक्त की तो मनोज जी ने फोन का रिसीवर मेरे हाथ में पकड़ा दिया। बातचीत के दौरान उन्होंनेभी मेरा लिखा वह गीत सुना और खुशी जताते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोहतक के मूल निवासी मित्र अनिल सैनी उर्फ अनु विक्षत भी मौजूद रहे।
मुंबई से लौटने के बाद भी उत्तम जी से दो तीन बार फोन पर तो बात हुई लेकिन उनसे पहली बार रूबरू होने का मौका तब मिला जब उन्होंने मुझे बताया कि वह दो दिन बाद दिल्ली में दीपाली चौक के निकट अपने एक मित्र के निवास पर आ रहे हैं। उनसे मिली इस जानकारी के बाद मैं अपने बेटे विनीत के साथ जाकर उनसे मिला। प्रस्तुत चित्र उसी अवसर का है। बाद में तो उनसे मुंबई स्थित उनके निवास पर भी कुछ मुलाकातें हुईं लेकिन उनसे हुई पहली मुलाकात के दौरान मेरे एक सस्ते से कैमरे से लिया गया यह चित्र उन यादगार पलों की अमिट धरोहर है।
एक बात और…. उत्तम जी से हुई उस पहली मुलाकात के दौरान वहां उनसे मिलने आए प्रसिद्ध ग़़ज़ल गायक सतीश बब्बर जी से भी हुई। सतीश जी से हुई वह पहली मुलाकात ही आखिरी भी साबित हुई और अब तो उनसे मिलना मुमकिन भी नहीं है क्योंकि…



