उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादजनपदधर्म-धरोहर

राजबाग के त्रिकोण पार्क में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, मोती राय के प्रयासों से हुआ भव्य आयोजन

संवाददाता: योगेंद्र शर्मा

गाजियाबाद। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ राजबाग स्थित त्रिकोण पार्क में बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठी मैया की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक श्री मोती राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों के साथ जवाहर सिंह, कमलेश राय, श्रीमती सीता देवी, अनिल पांडे, श्रीमती पुष्पा देवी, नन्हे ठाकुर और रितेश पांडे ने सक्रिय सहयोग दिया। सभी के सामूहिक प्रयास और समर्पण से राजबाग के त्रिकोण पार्क में छठ महापर्व का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि गाजियाबाद जिले में छठ महापर्व के आयोजन के लिए कुल 92 घाट बनाए गए थे। इनमें कई बड़े घाट शामिल रहे। राजबाग स्थित त्रिकोण पार्क का घाट भी प्रमुख आयोजन स्थलों में से एक रहा, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ पर्व मनाया।

कार्यक्रम के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों, पूजा-अर्चना और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। व्रती महिलाओं और परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न की।

संयोजक मोती राय एवं उनके सहयोगियों के प्रयासों की स्थानीय श्रद्धालुओं ने सराहना की। सामूहिक सहयोग और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बने इस आयोजन ने छठ महापर्व की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button