
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों और भूमिहीन शहरी व ग्रामीण गरीबों की ज्वलंत समस्याओं व अन्य मुद्दों को लेकर लाइनपार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और 26 नवंबर को बहादुरगढ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय धरने प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
स्थानीय लोगों ने
फैमिली आई डी में ग़लत इंट्री तथा महंगाई और उनकी युवा पीढ़ी को रोजगार नहीं मिलने की शिकायतें की।
कार्यकर्ताओं ने बताया इन मुद्दों सहित सभी फसलों के लिए एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने, किसान-मजदूरों को कर्जमुक्त करने,दस हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन देने,300 यूनिट बिजली फ्री देने,बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने की स्कीम वापस लेने,सभी बेरोजगार युवाओं को पक्का रोजगार देने,चीनी,प्याज़,
रसोई गैस व अन्य ज़रूरत की चीज़ों को सस्ता करने तथा भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से दूर रहने आदि
मुद्दों को ज्ञापन में रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा संगठन केंद्र सरकार से ऐसी नीतियाँ बनाने की मांग करता है जो कृषि संकट,किसानों और दिहाड़ी मज़दूरों की लगातार हो रही आत्महत्याओं को रोके। साथ ही, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर C2+50% की लागत पर सभी फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी वाला एमएसपी तथा किसानों,खेत मजदूरों सहित देश के तमाम मेहनतकशों को कर्ज मुक्त करने वाले कानून बनाए।
इस अवसर पर सोमबीर,गब्बर, मनभावती, सोनी,राजा, महिपाल, कविता कान्ता,अजमेर, आरती, योगेश सोलंकी, एस.के. तंवर ,रामकिशन तथा अन्य समर्थक उपस्थित रहे।



