जनपददिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाराजनीतिहरियाणा

शहीद स्मारक के लोकार्पण पर डॉ. सीमा वत्स के ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

अतिथियों ने देखा लाइट एंड म्यूजिक शो

​अंबाला (कलमवीर) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अंबाला में 1857 के भव्य ‘शहीद स्मारक’ के उद्घाटन अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा की प्रसिद्ध लोक कलाकार व कोरियोग्राफर डॉ. सीमा वत्स के नेतृत्व में उनके सांस्कृतिक दल ने भाग लिया और अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से मंच पर समां बांध दिया।
​उद्घाटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के पश्चात परिसर में आयोजित भव्य लाइट एंड म्यूजिक शो का आयोजन हुआ। इस शो को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य वरिष्ठ नेताओं व गणमान्य अतिथियों ने एक साथ बैठकर देखा और शहीदों की गाथा को जीवंत करती इस प्रस्तुति का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button