Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दादरी में 14 वर्षीय किशोर 3 दिन से लापता, दुकान से 1200 रुपये लेकर हुआ गायब, परिजन परेशान

दादरी (गौतमबुद्ध नगर): कोतवाली क्षेत्र में नगर के एक व्यापारी का 14 वर्षीय बेटा पिछले तीन दिन से लापता है। किशोर दुकान से 1200 रुपये और कुछ अन्य सामान लेकर गायब हुआ था, जिसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया। परेशान होकर व्यापारी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

व्यापारी ने दी शिकायत

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के व्यापारी मेवाराम ने शिकायत दी है कि उसका 14 वर्षीय बेटा 17 नवंबर से लापता है।

मेवाराम के अनुसार, उनका बेटा दुकानदारी के 1200 रुपये और अन्य सामान लेकर निकला था, उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

रिश्तेदारी और जान-पहचान में की तलाश

परिजनों ने बताया कि बेटे के गायब होने के बाद से वे लगातार रिश्तेदारी एवं जान-पहचान वालों के यहां उसकी तलाश कर रहे हैं, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस कर रही तलाश

परेशान होकर परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही किशोर के दोस्तों और जानने वालों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button