Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का विस्तार KP-5 तक हो: पंकज सिंह से रश्मि पाण्डेय ने किया आग्रह

ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर): एक्टिव एनजीओ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो कनेक्टिविटी और स्टेशनों की मांग का मुद्दा विधायक पंकज सिंह के सामने उठाया।

सेक्टर-4 तक ही क्यों, KP-5 तक जाए मेट्रो

रश्मि पाण्डेय ने बताया कि नोएडा सेक्टर-51 से प्रस्तावित एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक किया जा रहा है, जबकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक बड़ी आबादी KP-5, टेकज़ोन-4, सेक्टर-16B एवं आसपास के क्षेत्रों में निवास करती है।

इन क्षेत्रों में 100 से अधिक आवासीय सोसायटियां हैं। ऐसे में केवल एक मेट्रो स्टेशन क्षेत्र की विशाल आबादी की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

पंकज सिंह के प्रयासों की सराहना

रश्मि पाण्डेय ने पंकज सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अनुरोध किया कि मेट्रो का विस्तार सेक्टर-4 से आगे नॉलेज पार्क-5 (KP-5) तक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर पहल की जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मेट्रो रूट की योजना पर पुनर्विचार आवश्यक है।

आगे भी जारी रहेगा प्रयास

रश्मि पाण्डेय ने कहा कि इस जनहित के मुद्दे को लेकर आगे भी जिले के जनप्रतिनिधियों, संबंधित प्राधिकरणों एवं प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर लगातार संवाद और प्रयास जारी रखे जाएंगे।

उन्होंने कहा –
हमारा उद्देश्य स्पष्ट है – ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिले और एक्वा लाइन मेट्रो KP-5 तक पहुंचे।
इस कार्यक्रम में कई एनजीओ के प्रतिनिधि एवं एक्टिव एनजीओ के एडमिन अशोक श्रीवास्तव, रंजन तोमर एवं गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सचिव अनूप सोनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button