ज्वलंत मुद्देदेश-दुनियाप्रशासनिक

NH-24 पर रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की सामने से टक्कर, युवक घायल

गाजियाबाद। मेरठ हाईवे (NH-24) पर महरौली गांव के सामने रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है। हादसा ठेके के पास उस समय हुआ, जब अमन बाइक से रॉन्ग साइड होते हुए गोल्फलिंक सोसाइटी की ओर जा रहा था। बताया गया कि वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए जा रहा था।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में अमन को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कराई गई सीटी स्कैन जांच में माथे में फ्रैक्चर की बात सामने आई है। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद युवक बातचीत कर रहा था, सवालों का जवाब दे रहा था और चल-फिर भी पा रहा था। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है और उसका उपचार जारी है।

खबर लिखे जाने तक हादसे के संबंध में पुलिस के संज्ञान में मामला आने की जानकारी नहीं थी। हादसे के कारणों और दोनों बाइक सवारों की स्थिति के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

J S Nehra

लेखन केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को समाज तक पहुँचाने का माध्यम है। मेरी कोशिश है कि मेरी लेखनी लोगों को सोचने, समझने और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button