Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दादरी में वाहन चोरों का आतंक, अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिल चोरी

दादरी | सुनील गर्ग

दादरी : दादरी कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोरों का आतंक छाया हुआ है। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। दादरी कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना – गंगा विहार नगर
पुलिस के अनुसार सुमित कुमार आर्या निवासी गंगा विहार नगर, दादरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि 5 नवंबर को घर के पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए।

दूसरी घटना – अयोध्यागंज, बुलेट चोरी
दूसरी वाहन चोरी की घटना दादरी कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। अयोध्यागंज, दादरी निवासी गोपाल गर्ग ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि 15 नवंबर को उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के पास खड़ी की थी। अगले दिन सुबह 16 नवंबर को उठा तो देखा कि घर के पास खड़ी मोटरसाइकिल नहीं थी।

प्रार्थी ने मोहल्ला अयोध्यागंज में रहने वाले चौकीदार से पूछा तो उसने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे तक वह वहां रहा, तब तक मोटरसाइकिल वहां खड़ी थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा देखा तो एक सेंट्रो कार घर के नीचे आकर रुकी और उस कार में से दो लोग उतरे, जो उनकी मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गए। चोरी की यह घटना सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच की है।

तीसरी घटना – अग्रसेन स्कूल के पास
वाहन चोरी की तीसरी घटना भी दादरी कोतवाली क्षेत्र की है। आशीष भाटी निवासी दादरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपनी मोटरसाइकिल से अग्रसेन स्कूल के पास गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल स्कूल के पास सड़क किनारे लॉक करके खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गए। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस ने तीनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अधिकारियों के सख्त आदेशों के बावजूद भी पुलिस वाहन चोरों पर शिकंजा नहीं कस सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button