Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश
दादरी स्टेशन पर चेन पुलिंग कर नॉन-स्टॉप ट्रेन रोकी, युवक पर केस दर्ज

दादरी: दादरी स्टेशन पर नॉन-स्टॉप गाड़ी को चेन पुलिंग करके रोकने का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा पुलिस ने चेन पुलिंग करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गाड़ी संख्या 03231 आनंद विहार स्पेशल में दादरी स्टेशन पर समय 13:10 से 13:13 बजे तक एसीपी (चेन पुलिंग) हुई। इस मामले में एसीपी कर्ता के खिलाफ पोस्ट पर मुकदमा अपराध रेल अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है।
आरोपी की पहचान सन्नि पुत्र अमरेश, उम्र 19 वर्ष, निवासी चिंता की नगरीय, थाना गोंडा, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने एसीपी करने का कारण दादरी के नजदीक सूरजपुर जल्दी पहुंचना बताया है।
रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



