Dadri -Gr.Noidaदिल्ली एनसीआर

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर महिला कामगारों का होगा सम्मान, 22 नवंबर को आयोजित होगा भव्य समारोह

दादरी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अपना अधिकार जनहित संस्था ट्रस्ट द्वारा महिला कामगार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान, उनके परिश्रम और सेवा भावना को सम्मान देना तथा महिला श्रमिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।

संस्था की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार यह समारोह 22 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से दादरी पब्लिक स्कूल, दादरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम को ‘महिला कामगार सम्मान समारोह (सेवा की देवी)’ नाम दिया गया है।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला कामगारों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य महिलाओं के श्रम, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान दिलाना है।

कार्यक्रम में संस्था के संयोजक एडवोकेट अभिषेक मैत्रेय, अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सचिव रविंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर एवं सह-संयोजक किरणपाल सिंह सहित संस्था की टीम की सहभागिता रहेगी।

संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर महिला कामगारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। संस्था ने “पर्यावरण बचाओ – भविष्य सजाओ” का संदेश देते हुए सामाजिक जागरूकता का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button