
30 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
बहादुरगढ़:लायंस क्लब बहादुरगढ़ टाउन द्वारा सेक्टर-6 स्थित झंडे वाला पार्क में निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में लगभग 30 लोगों ने अपनी शुगर एवं बीपी की जांच करवाई। क्लब का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर लायन हेमंत सलूजा, लायन स्वर्णजीत बत्रा, लायन गुलशन शर्मा, लायन हरि प्रकाश एवं लायन अरुण पाहुजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्लब सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी लायंस क्लब बहादुरगढ़ टाउन द्वारा इसी प्रकार के जनहित एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।



