देश-दुनियाराजनीति

PM Modi ने C M Dhami को जन्मदिन पर दी बधाई, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री धामी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके सार्वजनिक जीवन में निरंतर सफलता, सम्मान और उपलब्धियों की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से उत्तराखंड विकास के नए अवसरों की ओर आगे बढ़ता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में देश के विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत शक्ति की सप्तधारा के संकल्प के साथ विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में राज्यों की क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और मानव शक्ति का बेहतर उपयोग कर उन्हें नई दिशा देना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सामर्थ्य और संसाधनों के विकास के साथ जनशक्ति को नए अवसर उपलब्ध कराने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सक्रिय योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी के संदेश के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button