देश-दुनियाशिक्षा-तकनीक

CM Yogi का बड़ा फैसला, UP के 14,429 स्कूलों में शुरू होगी स्मार्ट पढ़ाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक शिक्षा परिषद के 14,429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

योजना के तहत चयनित विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट क्लास और अन्य डिजिटल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रत्येक विद्यालय के लिए करीब 2.07 लाख रुपये की दर तय की गई है। स्मार्ट क्लास की स्थापना का कार्य प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा।

इन स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल, पावर बैकअप, ऑडियो-विजुअल सामग्री, डिजिटल एजुकेशन कंटेंट, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, वाई-फाई कनेक्टिविटी और सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सरकार के अनुसार, विद्यार्थियों की संख्या और नामांकन के आधार पर स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की सुविधाओं का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे शिक्षकों को वीडियो, चित्र और अन्य डिजिटल सामग्री के जरिए विषयों को समझाने में मदद मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में पहले से ही 32 हजार से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 15 हजार से अधिक स्कूलों में आईसीटी लैब और 1,129 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। वहीं 2.61 लाख से अधिक शिक्षकों को टैबलेट भी दिए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button