ज्वलंत मुद्देदेश-दुनियाप्रशासनिकराजनीति

आश्रम मार्केट, गोविंदपुरम रोड से हटा अवैध कब्जा, व्यापारियों ने खुद ही JCB चलवाई



गाजियाबाद, गोविंदपुरम। कलमवीर मीडिया में खबर चलने के बाद आश्रम मार्केट, गोविंदपुरम रोड पर आज ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का इंतजार नहीं किया, बल्कि मार्केट के लोगों ने खुद ही JCB मंगवाकर अवैध कब्जा हटवा दिया।

सूत्रों के अनुसार, सड़क पर लगे अवैध टीन-शेड, नाले पर बनी चबूतरी और दुकानों के आगे तक बढ़ाए गए अतिक्रमण को व्यापारियों ने एकजुट होकर JCB से हटवाया। इससे सालों से बंद पड़ी नाली और सिकुड़ी हुई सड़क फिर से चौड़ी हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाले जाम से अब बड़ी राहत मिलेगी। एम्बुलेंस और स्कूली वैन तक को निकलने में दिक्कत होती थी, अब रास्ता पूरी तरह खुल गया है।

फिलहाल तो आश्रम मार्केट के व्यापारी बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने दिखा दिया कि अगर व्यापारी चाहें तो बाजार को खुद ही सुंदर और जाम-मुक्त बना सकते हैं।

अब आगे देखना यह होगा कि जनता को यह सुख कितने दिन मिलता है। क्या यह व्यवस्था आगे भी कायम रहेगी, इस पर सबकी नजर टिकी है।

J S Nehra

लेखन केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को समाज तक पहुँचाने का माध्यम है। मेरी कोशिश है कि मेरी लेखनी लोगों को सोचने, समझने और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button