बहादुरगढ़हरियाणा

शत शत नमन… कर्मयोगी श्री चंद्र सैन जैन

मजदूरों के नेता स्वाभिमानी थे,
दतोपंत ठेंगड़ी जी की वाणी थे।
देश धर्म को सारा जीवन दे डाला,
राष्ट्र प्रेम की सच्ची एक कहानी थे।

जीवन भर श्रमिकों और वंचितों की वाणी रहे कर्मयोगी श्री चन्द्र सैन जैन ने 17 नवंबर 2012 को इस संसार को छोड़ दिया था,उनकी पुण्यतिथि पर समस्त श्रमिक परिवार उनको शत शत नमन करता है।

भिवानी टेक्सटाइल मिल्स में 40 वर्ष तक सेवा की । उक्त संस्थान में उन्होंने क्लर्क के रूप में कार्य किया और एक सच्चे मज़दूर नेता होने के कारण क्लर्क के रूप में ही सेवा निवृत हो गए। पूर्वांचल के कपडा मज़दूरों के साथ मिलकर रामचरित मानस के प्रचार के लिये मंडली बनाकर अखंड रामायण पाठ के नियमित आयोजन किये।

स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में सारा जीवन भारत माँ को अर्पित करने वाले श्री श्री चंद्र सैन जैन एक कुशल वक्ता थे । भिवानी में लगभग हर सामाजिक और राजनैतिक सभा का कुशल संचालन करते हुये उनको देखा जाता था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button