Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दादरी: 1.5 करोड़ का 177 किलो गांजा पकड़ा, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

दादरी (गौतमबुद्ध नगर): थाना बादलपुर पुलिस एवं एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 177 किलो 790 ग्राम अवैध गांजा और एक ट्रक बरामद किया गया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध गांजा की तस्करी की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा जोन व सहायक पुलिस आयुक्त-2 सेंट्रल नोएडा के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बादलपुर के कुशल नेतृत्व में थाना बादलपुर पुलिस व एएनटीएफ टीम ने बुधवार को अंबेडकर पार्क के सामने से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
इरफान पुत्र बसीर, निवासी सांचोली, थाना सोहना, जिला गुरुग्राम, हरियाणा, उम्र करीब 31 वर्ष
आसिफ पुत्र सगीर, निवासी सांचोली, थाना सोहना, जिला गुरुग्राम, हरियाणा, उम्र करीब 20 वर्ष

अभियुक्तों के पास से कुल 177 किलो 790 ग्राम अवैध गांजा और एक ट्रक (बिना बॉडी) HR38AB2007 बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त इरफान ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है, जो गाड़ी मालिक है और वर्तमान में गाड़ी चलाने का काम करता है। अभियुक्त आसिफ भी हरियाणा का रहने वाला है और वर्तमान में ट्रक में हेल्पर का काम करता है।

अभियुक्तों ने बताया कि यह अवैध गांजा फुलवानी, उड़ीसा से गुरुग्राम जाना था। गांजे को ट्रक में टूल बॉक्स के पास बनाई गई कैविटी में छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिसे ईस्टर्न पेरिफेरल पर किसी को डिलीवर करना था।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पूर्व में भी असम राज्य से NDPS मुकदमे में जेल जा चुके हैं, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button