Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

जहां लोग आडंबर में मनाते हैं जन्मदिन, वहीं डेरा प्रेमी ने नन्हे-मुन्नों के साथ बांटी खुशियां

दादरी | सुनील गर्ग

सूरजपुर : जहां लोग जन्मदिन के अवसर पर दुनिया भर के आडंबर करते हुए अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं, वहीं डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

ब्लॉक सूरजपुर के प्रेमी सेवक एवं 15 मेंबर केकेंद्र इंसा ने अपना जन्मदिन परम संत शहंशाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र अवतार माह में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।

इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। केकेंद्र इंसा ने बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें केक खिलाया और सभी को प्यार व आशीर्वाद दिया। बच्चों ने भी तालियां बजाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर केकेंद्र इंसा ने कहा कि संतों की शिक्षाओं के अनुसार मानवता की सेवा ही सच्चा जन्मदिन है। अवतार माह में बच्चों के साथ खुशियां बांटकर उन्हें आत्मिक सुख की अनुभूति हुई।

वहीं उपस्थित सेवादारों ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और मानवता की सेवा में सदैव लगे रहने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button