बहादुरगढ़हरियाणा

भंडारे के आयोजकों का आभार जताया

बहादुरगढ़:गाँव खरहर के मूल निवासी भूपेंद्र कप्तान राठी ने पिछले दिनों गाँव छारा के प्रसिद्ध पीलिया जोहड़ परिसर में आयोजित भंडारे में शिरकत करने पहुंचे राठी परिवार के प्रति स्नेह प्रदर्शित करने के लिए ग्रामवासियों का आभार जताया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भंडारे का भव्य आयोजन राठी परिवार ने नहीं ग्रामवासियों ने ही किया था और इस अवसर पर मिले निमंत्रण पर उनके परिवार ने भी वहां उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी जोहड़ परिसर के विकास और ग्रामवासियों की सेवा के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button