Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा – सुनील गर्ग

थाना बादलपुर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बताई जा रही मोटरसाइकिल बरामद की है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

बच्ची के परिजनों को जब वह आसपास दिखाई नहीं दी, तो उन्होंने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व परिजनों को बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मुठभेड़ में आरोपी घायल

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी रोहित उर्फ चंद्रा से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस आरोपी से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button