देश-दुनियाविचार मंचसाहित्य-कला

कलमवीरों को मिला सम्मान

बहादुरगढ़। राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से आदर्श नगर में कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी समेत विभिन्न राज्यों से जुड़े 10 रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संरक्षक रसिक गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल और दिल्ली-हरियाणा प्रभारी मनमोहन गुप्ता के सानिध्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता रोशन कंसल ने की। मंच का संचालन कवि राजेश चेतन ने किया।

समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान साहित्य और कविता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों एवं विभिन्न विषयों को सामने रखा गया।

आयोजकों के अनुसार, 10 व्यावसायिक घरानों के सहयोग से चयनित 10 कलमकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और 11-11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

सम्मानित रचनाकारों में बलजीत कौर तन्हा (ग्वालियर), मनीष मधुकर (पटना), भुवनेश सिंघल (गौतमबुद्ध नगर), नवीन कुमार (कोलकाता), राहुल जैन (ग्रेटर नोएडा), रजनी अवनी, विनोद पाल, हेमंत अग्रवाल और प्रीति त्रिपाठी (दिल्ली) समेत अन्य साहित्यकार शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान साहित्य प्रेमियों और उपस्थित लोगों ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button