Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दीपावली मनाने गांव गए परिवार के घर में चोरी, ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी उड़ाई

दादरी | सुनील गर्ग

बादलपुर : बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गिरधरपुर में चोरी का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ताला तोड़कर चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरधरपुर निवासी भूपेंद्र कुमार वर्मा ने लिखित में शिकायत दी है कि वह अपने परिवार के साथ अपने गांव दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए गया हुआ था। जब वह लौटकर अपने घर आया तो उसके घर का ताला टूटा हुआ पड़ा था।

अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व लाखों रुपए मूल्य का अन्य कीमती सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button