Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

वैगनआर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो किशोर गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

दादरी | सुनील गर्ग

बादलपुर : बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का एक और मामला सामने आया है। वैगनआर गाड़ी के चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृपा शंकर ने शिकायत दी है कि उसका बेटा कार्तिक और भतीजा अमन मोटरसाइकिल से दादरी जा रहे थे। जब वह मदर टेरेसा स्कूल के सामने पहुंचे, तो एक वैगनआर गाड़ी के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वैगनआर चालक मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में कार्तिक व अमन को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर वैगनआर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button