देश-दुनिया
क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द होगी मरम्मत, धूल से प्रदूषण रोकने के निर्देश

गाजियाबाद। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सड़कों से उड़ने वाली धूल को रोकने की कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम, जीडीए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है। प्रशासन का मानना है कि टूटी और जर्जर सड़कों से वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ती है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है।
अधिकारियों को सड़क मरम्मत के साथ ही धूल नियंत्रण के उपाय प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया है।



