Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश
कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

दादरी | सुनील गर्ग
दादरी : दादरी नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ-हवन गो-संवर्धन हेतु किया गया। तत्पश्चात गो-पूजन तथा पौष्टिक आहार द्वारा सेवा कार्यक्रम गो-भक्तों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर सभासद हरीश भाटिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष स्थान है, उसे मां का दर्जा दिया जाता है। गो-संवर्धन से प्राकृतिक संतुलन तथा स्वास्थ्य लाभ के अनेक गुण प्राप्त होते हैं।
कार्यक्रम में मुक्तिनाथ मिश्रा, सुधीर सिंह, विमलेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, रविंदर पाल सिंह, राकेश सैनी, सुरेश मास्टर, बृजेश कुमार, निकुंज बंसल, बृजेश सिंह, सुनील गोयल, अरुण बंसल, महावीर सिंह भाटी, राज नारायण भाटी आदि की सहभागिता रही।



