Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दो-तीन महीने से धमकी और गाली-गलौज से परेशान व्यक्ति ने लगाई पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार

दादरी | सुनील गर्ग

जारचा : जारचा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिछले दो-तीन महीने से धमकी देने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विचित्र कुमार ने शिकायत दी है कि अश्विनी गौतम उन्हें पिछले दो-तीन महीने से लगातार बर्बाद करने की धमकी दे रहा है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।

पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया है। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button