
पूर्वांचल समाज ने किया भव्य स्वागत
बहादुरगढ़: आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर लाइन पार क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 और 31 स्थित दुर्गा कॉलोनी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विक्रम सिंह छिल्लर तथा प्रधान ओमबीर छिक्कारा ने विशेष रूप से शिरकत कर श्रद्धालुओं को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पूर्वांचल समाज के लोगों ने दोनों अतिथियों को फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छठ के पारंपरिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। इस पावन अवसर पर वार्ड 31 के पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर सहित प्रीत सिंह, मोनू प्रधान, रविन्द्र गिरी, श्याम मिश्रा, धर्मेंद्र, सुमित, अजय पटेल, ओमप्रकाश और प्रेम यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



