
परिसर की नई बिल्डिंग में ‘संजीवनी आयुर्वेदा’ का शुभारंभ; वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुरिंदर काठोच देंगे अपनी सेवाएं
बहादुरगढ़: क्षेत्रवासियों को बेहतर और संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब अस्पताल परिसर की नई बिल्डिंग में स्थित ‘संजीवनी आयुर्वेदा’ के माध्यम से आधुनिक एलोपैथिक चिकित्सा के साथ-साथ विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इस नई शुरुआत से बहादुरगढ़, झज्जर और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मरीजों को एक ही छत के नीचे दोनों चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को एक संपूर्ण ‘होलिस्टिक हेल्थकेयर अप्रोच’ प्रदान करना है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति के बेहतर समन्वय से न केवल जटिल व दीर्घकालिक पुराने रोगों का प्रभावी प्रबंधन संभव हो सकेगा, बल्कि लोगों के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
‘संजीवनी आयुर्वेदा’ में मरीजों के परामर्श और उपचार के लिए वरिष्ठ आयुर्वेदिक पोस्टग्रेजुएट चिकित्सक डॉ. सुरिंदर काठोच अपनी सेवाएं देंगे। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए केंद्र के शुरू होने से उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जो एलोपैथी के साथ-साथ भरोसेमंद और वैज्ञानिक आयुर्वेदिक उपचार की तलाश में रहते हैं।



