दादरी: पति, सास और देवर पर मारपीट का आरोप, महिला ने कोतवाली में दी शिकायत

दादरी – सुनील गर्ग
कोतवाली क्षेत्र के तुलसी विहार में घरेलू विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास और देवर पर लात-घूंसों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, तुलसी विहार कॉलोनी निवासी आंचल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि 15 नवंबर की शाम को उनके पति अमन, देवर रमन और सास सावित्री देवी ने उनके साथ मारपीट की।
आंचल का आरोप है कि तीनों ने लात-घूंसों से मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस कर रही है जांच
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



