दादरी व जारचा पुलिस ने अवैध तमंचा व चाकू के साथ दो को दबोचा

दादरी | सुनील गर्ग
दादरी : जारचा व दादरी पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो आरोपियों को अवैध तमंचा व नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर एक आरोपी राहुल पुत्र चतर सिंह निवासी बादशाह नगर, दादरी को कटहेरा रोड पुलिया के पास से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था।
वहीं जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि पुलिस टीम ने एक आरोपी करन पुत्र सूरज निवासी ककराना, थाना धौलाना, जिला हापुड़ को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के लिए इधर-उधर घूम रहा था।
पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।



