Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

आगामी 12 दिसंबर को जनपद में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते से निपटेंगे विवाद

ग्रेटर नोएडा | सुनील गर्ग

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व पानी से संबंधित मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा संबंधित मामले एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद, जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन संधि हेतु इच्छुक हों, वह मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button